Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घर के पीछे भौंक रहे थे कुत्ते, पिता पहुंचा तो बेटी मिली बेहोश…होश आया तो लड़की ने बताई दरिंदगी की कहानी

48

घर के पीछे कुत्ते भौंक रहे थे, आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो वहां बेटी बेहोश मिली. उसे वहां से उठाकर घर के अंदर लाए. चेहरे पर पानी डाला तो उसे होश आया. तभी वह चीखने-चिल्लाने लगी. वह डर रही थी. बस एक ही बात कह रही थी कि उसे छोड़ दो. लड़की की यह हालत देख घरवाले डर गए. लेकिन पिता ने लड़की को हौसला दिया. पूछा कि आखिर घर के पीछे बेहोश कैसे हो गई थी. इस पर, बेटी रो पड़ी. उसने जो बताया, वह सुनकर घरवालों के आंखों से आंसू निकलने लगे. उसके साथ एक दरिंदे ने रेप किया था. घटना बिहार के वैशाली जिले की है.

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही किशोरी को एक बदमाश उठा ले गया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसकी शिकायत पीड़िता के घरवालों ने पुलिस से की है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पिता ने काफी खोजबीन की तो किशोरी घर के पीछे बेहोशी की हालत में मिली. किशोरी ने घरवालों को बताया कि छत पर सो रही थी, तभी पड़ोस का सिवन कुमार सिंह छत पर आया और मुंह दबाकर उठा ले गया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में लड़की के पिता ने बिदुपुर थाने में आरोपी शिवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और किशोरी को हाजीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है. आरोपी से पूछताछ की गई है. साथ ही पीड़िता का भी बयान लिया जाएगा. किशोरी के पिता का कहना है कि घर के पास कुत्ता भौंक रहा था. जब वहां गए तो घर के पीछे बेहोशी की हालत में बेटी पड़ी हुई थी. उसे उठाकर घर लाए. जब बेटी को होश आया तो उससे पूछताछ की गई. बेटी ने बताया कि उसके साथ पड़ोस के युवक ने गंदा काम किया है. किशोरी के पिता ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए.

पीड़िता के घरवाले सदमे

इस घटना से पीड़िता के घरवाले सदमे में हैं. पिता के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है. पीड़िता के घरवालों की बस यही मांग है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले. वहीं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि कानून के हिसाब से आऱोपी को जरूर सजा मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.