Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तड़पती रही पत्नी, फिर भी डंडों से पीटता रहा… बेरहम पति ने पीट-पीटकर ले ली जान

37

उत्तर प्रदेश के इटावा में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घरवालों का आरोप है कि पति इतना निर्दयी हो गया कि जमीन में लिटाकर डंडे से पिटाई की. पीटते-पीटते उसने अपनी पत्नी को अधमरा कर दिया.

पत्नी की इतनी ज्यादा पिटाई कर दी गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पति मृत अवस्था में पत्नी को जिला अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घरवालों ने बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है. पति के इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बेरहमी से की पत्नी की पिटाई

इटावा जिले के चौबिया गांव के खेड़ा हेलू में 32 साल के रेनू को उसके ही पति अजीत ने घरेलू विवाद में जमीन पर लिटाकर डंडे से बेरहमी से पिटाई की. घटना का वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. रेनू जब पिटते-पिटते अधमरी हो गई तो उसने अपने पति से पानी मांगा. पति के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि उसने बोतल से दूर से पानी उसके चेहरे पर डालता रहा, पत्नी जमीन पर प्यास और दर्द से करहाती रही.

ससुराल वाले दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित

मृतिका रेनू की मां नन्ही देवी ने बताया कि रेनू की शादी 2017 में मैनपुरी के नगला कैच गांव में हुई थी. घरवालों के मुताबिक, दामाद अजीत और उसकी मां उर्मिला आए दिन उनकी बेटी से दहेज की मांग करते थे, कई बार इस बात को समझाया गया कि उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वह पैसा या मोटरसाइकिल दे सकें. इसी बात को लेकर उनकी बेटी को मां और बेटे प्रताड़ित करते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.