Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ...

75 दिन, 8 राज्य…कातिल गर्लफ्रेंड पकड़ी गई तो प्रेमी ने भी किया सरेंडर, जबलपुर डबल मर्डर केस की कहानी

50

मध्य प्रदेश के जबलपुर में इसी साल 15 मार्च को दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में घर में सो रहे बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेटे की उम्र महज 8 साल थी. हत्या का आरोप बेटी और उसके बॉयफ्रेंड पर था. दोनों फरार चल रहे थे. हालांकि, आरोपी बॉयफ्रेंड ने अब जबलपुर में सरेंडर कर दिया. वहीं, गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है.

घटना 14-15 मार्च की दरमियानी रात की है. रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ सो रहे थे. पास में ही 8 साल का बेटा तनिष्क भी सो रहा था.इस बीच, स्थानीय लोगों की सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची तो घर का एक सदस्य गायब था. वह सदस्य कोई और नहीं, राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी थी. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो बेटी एक युवक के साथ जाती हुई दिखी, जो कि उसका प्रेमी था.

75 दिन तक पुलिस को ऐसे छकाया

पुलिस को यह पूरा मामला समझ में आ गया. राजकुमार विश्वकर्मा और तनिष्क के कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसकी बेटी और प्रेमी मुकुल सिंह ही थे. बीते 75 दिनों तक दोनों पुलिस को चकमा देते रहे. दोनों बार-बार अपना लोकेशन बदलते रहे. इस दौरान दोनों ने 8 राज्यों की यात्राएं कीं. मृतक राजकुमार रेलवे में बतौर सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात थे.

मुख्य आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकुल ने जबलपुर के सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया है. वहीं, आरोपी गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. पुलिस नाबालिग लड़की को लेकर जबलपुर पहुंची है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने घोषित किया था वांटेड

पुलिस ने आरोपी मुकुल को वांटेड घोषित करते हुए उस पर 10 हजार का इनाम रखा था. शहर भर में पोस्टर लगाए थे. दोनों बेंगलुरु, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गोरखपुर, सहित अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे. इसी बीच, खबर लगी कि दोनों हरिद्वार आए हैं. यूपी पुलिस ने तत्काल हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा. पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया. लेकिन मुख्य आरोपी मुकुल फरार हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.