Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नवीन बाबू की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी, कोई साजिश है क्या? ओडिशा में बोले PM मोदी

28

ओडिशा के मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की बीजेडी सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश के साथ-साथ ओडिशा का भी भविष्य तय हो जाएगा. पीएम मोदी ने इस दौरान ये भी ऐलान कर दिया कि ओडिशा में बीजेपी का सीएम बनना तय है. उन्होंने रैली में तारीख भी बताई कि 10 जून को ओडिशा में बीजेपी का सीएम शपथ लेने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर भी तंज कसा कि उनकी तबीयत पिछले एक साल के अंदर अचानक कैसे खराब हो गई?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवीन बाबू की तबीयत कहीं किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं? उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो ओडिशा के सीएम की तबीयत क्यों गिरती जा रही है, हम स्पेशल कमेटी बना कर इसकी जांच करवाएंगे. दरअसल एक दिन पहले ही नवीन पटनायक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनका एक हाथ कंपकंपाता दिख रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी तबीयत को लेकर कयास लगाए जाने लगे.

‘बीजेडी आदिवासियों की जमीन हड़प रही’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बीजेडी सरकार पर आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेडी सरकार आदिवासी बंधुओं की जमीन हड़पने के लिए कानून लेकर आई लेकिन जब बीजेपी ने दवाब बनाया तब उस कानून को वापस लेना पड़ा. प्रधानमंत्री ने निशाना साधा कि अगर इन्हें आगे फिर सरकार चलाने का मौका मिला तो ये फिर आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश रचेंगे.

रत्न भंडार की चाबी को लेकर पीएम का हमला

उन्होंने कहा कि यहां के संसाधन को जिसने लूटा है, उसे लौटाना पड़ेगा, लूट का माल कोई कहीं भी छुपा ले, मोदी पाई पाई निकाल लेगा. लूटने वाले जेल की चक्की पिसेंगे. जनता का द्रोह करने वालों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं. प्रधानमंत्री ने यहां एक बार फिर रत्न भंडार की चाबी का मुद्दा उठाते हुए भी पटनायक सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है रत्न भंडार की चाबी कहां गई? जांच रिपोर्ट में किसका नाम है? उन्होंने इसी के साथ ये भी दावा किया कि बीजेडी सरकार जो छुपा रही है, उसका खुलासा हमारी सरकार करेगी.

साठ साल पर दस साल का विकास भारी

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कहा कि देश में कभी मुफ्त इलाज और अनाज मिल सकता है, ऐसी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी. उन्होंने कहा कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है, आने वाले पांच सालों में और भी कई सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि जो विकास दशकों में नहीं दिखा, वह एक दशक में ही दिखने लगा. पीएम ने कहा कि 2014 में हम दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी इकोनोमी थे. लेकिन आज 5वीं सबसे बड़ी इकोनोमी हैं.

‘इंडिया गठबंधन ने विकास को रोका’

इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में टीएमसी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल की पहचान खत्म करने में लगी है. बंगाल के मठों और साधु-संतों को निशाना बनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के समर्थक धार्मिक संस्थाओं और आश्रमों पर हमले कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी औ इंडिया गठबंधन बंगाल में विकास को रोक रखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.