Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर पूर्व जजों की चिंता: खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग और SIR का किय... Machanpally School News: पांचवीं कक्षा की परीक्षा का एक जवाब, जिसे पढ़कर हर कोई हो गया भावुक Seraikela News: सरायकेला के स्कूल में चोरों का धावा, मिड-डे मील का चावल, गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी Rajasthan Ganja Cultivation: उदयपुर के नयावास में एनसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय... Kerala Crime News: महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो एक्... Meerut News: शादी के महज 12 घंटे बाद दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आम के बाग में पेड़ से ल... Albendazole Tablet Side Effects: पेट के कीड़े की दवा खाते ही बेहोश हुए स्कूली बच्चे, उमरिया में मचा ... दिल्ली में जुलाई के CJP प्रदर्शन और हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले: BNS के तहत दर्ज मामलों ... Shravasti News: श्रावस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पोल लगाते समय करंट आने से दो ग्रामीणों क... Delhi Protest News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ नारे...

धार विधायक नीना वर्मा ने याचिका निरस्‍त करने के लिए कोर्ट में दिया आवेदन, यह है मामला

52

 इंदौर। धार की भाजपा विधायक नीना वर्मा के निर्वाचन के खिलाफ मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में चल रही चुनाव याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई।

नीना वर्मा की तरफ से याचिका निरस्त करने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया । नीना वर्मा की ओर से यह भी कहा गया कि वे आवेदन के समर्थन में दिया जाने वाला शपथ पत्र बाद में दे देंगी क्योंकि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और वे दिल्ली में हैं।

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा विधायक नीना वर्मा के खिलाफ यह चुनाव याचिका धार निवासी सुरेशचंद्र भंडारी ने दायर की है।

इस याचिका में कहा है कि विधायक नीना वर्मा के खिलाफ इसके पहले भी वर्ष 2013 में हुए निर्वाचन को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर हुई थी।

इस याचिका को स्वीकारते हुए कोर्ट ने नीना वर्मा का निर्वाचन निरस्त कर दिया था और उन्हें आदेश दिया था कि वे याचिकाकर्ता को 10 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भुगतान करें।

कहा गया कि नीना वर्मा ने इस आदेश का अब तक पालन नहीं किया है। ऐसे में उनका वर्ष 2023 में हुआ निर्वाचन निरस्त किया जाए। अब याचिका में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.