Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उज्‍जैन में 21 जुलाई से होगा अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव, कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित

27

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा 21 जुलाई से 19 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रुद्रसागर के समीप स्थित त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस आयोजन में देश के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार गीत,संगीत व नृत्य की रस वर्षा से सराबोर सात शाम आयोजित होगी।

मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में गीत, संगीत व नृत्य की शास्त्रीय विद्या के कलाकार प्रस्तुति देंगे। नटराज बाबा महाकाल के आंगन में होने वाले इस उत्सव के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक कलाकार 6 जून की शाम 5 बजे तक मंदिर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

कलाकारों को अपेक्षित मानदेय, साथी कलाकारों के साथ अपेक्षित यात्रा व्यय व मानदेय की जानकारी भी देना होगी। मंदिर समिति की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मंदिर समिति प्राप्त प्रविष्टियों का अवलोकन कर चयनित कलाकारों को प्रस्तुति के लिए आवेदन आमंत्रित करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.