Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत, बाथरूम में मिला शव…

37

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर का शव बाथरूम में मिला है। बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हुई है खतौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार सिंह ग्राम बीजौरी के रहने वाले थे और कुछ ही दिन पहले फॉरेस्ट गार्ड से पदोन्नत होकर वन पाल हुए थे। वे अभी खतौली रेंज में आने वाले बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अवधेश कुमार फ्रेश होने के लिए बाथरुम में गए थे। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की पता चला कि वह बाथरूम के अंदर है।

इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला अवधेश कुमार अंदर गिरे पड़े थे। उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई ,पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उनके गृह ग्राम बिजौरी भेज दिया है।

अवधेश कुमार के निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं अवधेश के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर केसी सोनी का कहना है कि बेहोशी की हालत में डिप्टी रेंजर को लाया गया था यहां डॉक्टर की टीम ने जांच के बाद उन्हें  मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.