Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप... रोहतक में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या: बीयर पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की वारदात, नहर से मिले ... पंचकूला में डीसीपी की गाड़ी रोकने के इशारे पर भगाी कार: 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए युवक, 30 हजार का... Kurukshetra News: शाहाबाद में खदानों के पास लावारिस हालत में मिली 15-20 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस जा... Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि...

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत, बाथरूम में मिला शव…

36

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर का शव बाथरूम में मिला है। बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हुई है खतौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार सिंह ग्राम बीजौरी के रहने वाले थे और कुछ ही दिन पहले फॉरेस्ट गार्ड से पदोन्नत होकर वन पाल हुए थे। वे अभी खतौली रेंज में आने वाले बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अवधेश कुमार फ्रेश होने के लिए बाथरुम में गए थे। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की पता चला कि वह बाथरूम के अंदर है।

इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला अवधेश कुमार अंदर गिरे पड़े थे। उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई ,पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उनके गृह ग्राम बिजौरी भेज दिया है।

अवधेश कुमार के निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं अवधेश के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर केसी सोनी का कहना है कि बेहोशी की हालत में डिप्टी रेंजर को लाया गया था यहां डॉक्टर की टीम ने जांच के बाद उन्हें  मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.