Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

पश्चिम बंगाल: भारत-बांग्लादेश सीमा पर 16 किलो वजन के 89 सोने के बिस्किट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

39

पश्चिम बंगाल में बीते 25 मई को छठे चरण का मतदान संपन्न हुआ. इस दौरान बीएसएफ के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. बीएसएफ ने लगातार तीसरे दिन भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 16 किलोग्राम सोने के 89 बिस्किट भी बरामद किए है. जिसका वजन करीब 16 किलो है. बताया जा रहा है कि इन सोने की बिस्किट की कीमत 12 करोड़ रुपए है.

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में छठे चरण के मतदान के दौरान जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा पर हलदरपाड़ा बॉर्डर गांव में बीएसएफ के खुफिया विभाग को सूचना मिली थी. जिसके बाद बीएसएफ ने सीमा पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान सोने की एक बहुत बड़ी खेप जब्त की गई. दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अधीन सीमा चौकी गुनारमठ, 05 बटालियन के जवानों ने सीमा चौकी के पास स्थित हलदरपाड़ा गांव में एक विशेष अभियान चलाया था.

सोने के 89 बिस्किट बरामद

इस अभियान के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. तस्कर के घर की तलाशी लेने पर 89 सोने के बिस्किट बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि तस्कर सोने की इस खेप को बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया था. इसके बाद इसकी आगे डिलीवरी करनी थी. इस दौरान उसने सोने की खेप को अपने घर में छुपा रहा था. जब्त किए गए सोने का कुल वजन 16.067 किलोग्राम है और वहीं बाजार में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए आंकी गई है.

घर में छिपाई थी सोने की खेप

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के डीआइजी और प्रवक्ता श्री ए.के. आर्य के मुताबिक 25 मई को सीमा चौकी गुनरमाथ के जवानों को सीमावर्ती गांव हलदरपाड़ा के एक घर में सोने की बहुत बड़ी खेप होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही एक विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत गांव के संदिग्ध घर को चारों तरफ से घेर लिया गया. इसके बाद घर कपड़े की बेल्ट में छुपाया था.

आरोपी तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर हलदरपाड़ा, गुनरमाथ, पुलिस स्टेशन बनगांव, जिला उत्तर 24 परगना का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते में वह बांग्लादेश के एक सोना तस्कर के संपर्क में आया था. उसने आश्वासन दिया कि वह अपने सोने की खेप को घर पर छिपाकर रखने के लिए उसे हर दिन 400 रुपए देगा. जिसके लिए वह राजी हो गया और इस काम में उसका साथ देने लगा. इसके बाद अज्ञात तस्कर उसके घर पर सोने की खेप लाता रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.