Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जल्द बना लें प्लान, जून में 5 या 10 नहीं… इतने दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

126

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित भारत भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में उनके क्षेत्रीय उत्सवों के आधार पर जून 2024 में कम से कम 12 दिनों की छुट्टियां हैं. इसमें महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार की छुट्टी शामिल है. इस महीने में विशेष रूप से पांच रविवार हैं. वैसे क्षेत्रीय अवकाश स्पेसिफिक होते हैं. राज्यों पर निर्भर हैं.

जहां जून के महीने में महाराणा प्रताप जयंति है. वहीं दूसरी ओर गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंकों का अवकाश रहेगा. अगर और स्थानीय अवकाश की बात करें तो ओडिशा में पाहिली राजा के कारण तो उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में बैंक YMA दिवस पर बैंक रहने वाले हैं. आइए जून में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट को देखने की कोशिश करते हैं.

जून के महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

9 जून : हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अवकाश.

10 जून : पंजाब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर अवकाश.

14 जून : पाहिली राजा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे.

15 जून : उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में बैंक YMA दिवस पर बंद रहेंगे और ओडिशा में बैंक राजा संक्रांति के लिए बंद रहेंगे.

17 जून : बकरीद के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.

21 जून : वट सावित्री व्रत के लिए कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

8 जून : पूरे भारत में दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे.

22 जून : पूरे भारत में चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे.

2, 9, 16, 23 और 30 जून : पूरे भारत में रविवार को इन तारीखों पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.

ऑनलाइन बैंकिंग फैसिलिटी, एटीएम रहेंगे चालू

कस्टमर्स की सुविधा के लिए बैंक की छुट्टियों और वीकेंड की परवाह किए बिना ऑनलाइन बैंकिंग निर्बाध रूप से जारी रहेगी. आप जरूरी ट्रांजेक्शन के लिए बैंकों की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या एटीएम का उपयोग कर सकते हैं. आरबीआई ने ने राष्ट्रीय/राज्य छुट्टियों, सांस्कृतिक या धार्मिक अनुष्ठानों, ऑपरेशनल जरूरतों, सरकारी घोषणाओं और अन्य बैंकों के साथ समन्वय सहित विभिन्न कारकों के आधार पर, वर्ष में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जारी की है. आरबीआई इस जानकारी को आधिकारिक चैनलों जैसे अपनी वेबसाइट और नोटिफिकेशन के माध्यम से बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों तक पहुंचाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.