Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

तबाही लेकर आ रहा ‘रेमल’, बंगाल में हाईअलर्ट, एयरपोर्ट बंद-सैंकड़ों ट्रेनें रद्दतबाही लेकर आ रहा ‘रेमल’, बंगाल में हाईअलर्ट, एयरपोर्ट बंद-सैंकड़ों ट्रेनें रद्द

47

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में तूफानी बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग का कहना है कि रेमल बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. रेमल अब पश्चिम बंगाल में सागरद्वीप से 160 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है. रेमल कैनिंग से 190 किमी दक्षिण और दक्षिण पूर्व और बांग्लादेश में मोंगला से 220 किमी दक्षिण में स्थित है. रविवार की रात यह बांग्लादेश के खेपुपारा में मोंगला से और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप से टकराएगा. उस समय उसकी गति 110 से 120 किमी प्रति घंटा होगी. अस्थायी रूप से तेज हवा की गति 135 किमी तक पहुंच सकती है.

चक्रवात के मद्देनजर बंगाल में हाईअलर्ट जारी किया गया है. एयरपोर्ट को 21 घंटे तक के लिए बंद कर दिया गया और सैंकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस चक्रवात के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा, हुगली में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. इन जिलों में रेड अलर्ट है.

दोनों 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 20 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना है. पश्चिम मेदिनीपुर, नादिया, पूर्वी बर्दवान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बंगाल के इन जिलों में भारी बारिश के आसार

सोमवार को नदिया, मुर्शिदाबाद में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा, दो 24 परगना, हुगली, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में भारी बारिश की येलो वॉर्निग जारी की गई है.

दोनों 24 परगना में रविवार को बारिश के साथ 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली और पूर्वी मिदनापुर में हवा की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तूफान की अधिकतम गति अस्थायी तौर पर 90 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

इसके अलावा नादिया, पूर्वी बर्दवान में भी तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इसकी गति अपेक्षाकृत कम होगी. इसकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है. सोमवार को नदिया, मुर्शिदाबाद में हवा की गति बढ़कर 60 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान में तूफान की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.