Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अनूपपुर में हैवान बना पिता,8 माह की बच्ची के हाथ – पांव तोड़े, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही मासूम…

22

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपनी 8 साल की बच्ची के हाथ और पैर तोड़ दिए। बच्ची को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया बाद में गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है यहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला…

अनूपपुर जिले के विवेक नगर निवासी खुशबू महरा ने बताया कि सुभाष महरा से प्रेम विवाह कर साथ में चचाई थाना क्षेत्र के विवेक नगर रहती है। लेकिन कुछ दिनों से पति सुभाष से किसी बात को लेकर उसका विवाद चल रहा था। जिससे पति अपनी पत्नी और 8 माह की बच्ची श्री से पीछा छुड़ाना चाहता है। वह उनके साथ नहीं रहना चाहता, जिसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। पत्नी खुशबू बुधवार को अपनी 8 माह की बच्ची को पति के हवाले छोड़कर लकड़ी बीनने गई थी और जब घर वापस आई तो देखा कि बच्ची रो रही थी। पूछने पर पिता ने कहा कि बच्ची खाट से गिर गई है। उसे जिला अस्पताल ले कर आई तो पता चला की उसके दोनों हाथ, एक पैर और कमर की हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टर ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया है।

आरोपी पिता पर पुलिस ने दर्ज किया मामला..

पुलिस सहायता केंद्र जिला चिकित्सालय ने घायल बच्ची के मां का बयान लेकर चचाई पुलिस को जांच के लिए तहरीर भेज दी है। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता सुभाष महरा उर्फ छोटू पर अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.