Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बुद्ध पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, घर में बनी रहेगी सुख-शांति!

50

बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध जयंती और बुद्ध जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है, बौद्ध धर्म के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है. यह भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की त्रिवेणी स्मरण का पावन पर्व है. इस साल 2024 में बुद्ध पूर्णिमा 23 मई दिन गुरुवार को पड़ रही है. इस दिन वैशाख महीने की पूर्णिमा भी है, ये काफी शुभ दिन है.

वैशाख महीने में दान का बहुत महत्व होता है. इसलिए इस मौके पर लोग तरह-तरह के दान भी करते हैं. ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष चीजें दान करने से घर में ज्ञान की वर्षा होती है, लाभ ही लाभ होता है. शांति बनी रहती है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं.

बुद्ध पूर्णिमा पर ऐसे करें दान

  1. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर भिक्षुओं और साधुओं को भिक्षा देना सबसे पुण्यकारी दान माना जाता है. आप उन्हें भोजन, वस्त्र, औषधि या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कर सकते हैं.
  2. गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री जैसे किताबें, पेन, कॉपी, बैग आदि दान करना पुण्य का कार्य है. इससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है.
    1. गरीबों और भूखे लोगों को अनाज, दाल, चावल, आटा, तेल, मसाले आदि दान करना महादान माना जाता है. इससे समाज में भूख मिटाने में मदद मिलती है.
    2. अस्पतालों और जरूरतमंदों को दवाइयां, मेडिकल उपकरण, या अन्य चिकित्सा सामग्री दान करना पुण्य का कार्य है. इससे बीमारों का जीवन बचाने में मदद मिलती है.
    3. पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आप बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पौधे लगा सकते हैं या वृक्षारोपण अभियान में भाग ले सकते हैं.
    4. गर्मियों के मौसम में प्यासे पक्षियों और जानवरों के लिए जलदान करना पुण्य का कार्य है. आप सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के बर्तन में पानी रख सकते हैं.
    5. आप मंदिरों, गौशालाओं, या अन्य धार्मिक संस्थाओं में दान पात्रों में दान कर सकते हैं. इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    बुद्ध पूर्णिमा पर दान पुण्य न केवल आपको आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है, बल्कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाता है. आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार किसी भी वस्तु का दान कर सकते हैं. दान करने के लिए आप किसी भी सामाजिक संस्था या गैर सरकारी संगठन (NGO) से भी जुड़ सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.