Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दिल्ली के स्कूलों को मिली धमकी का बुडापेस्ट कनेक्शन, पुलिस के हाथ लगे बड़े सबूत!

45

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के 150 स्कूलों को बम से होने की धमकी की जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है. बम रखने की धमकी देने वाले ईमेल के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे जाने का संदेह है. यह जानकारी इन ई-मेल के आईपी एड्रेस की जांच में सामने आई है. दिल्ली पुलिस अब जल्द ही आगे की जांच के लिए हंगरी की पुलिस से संपर्क करेगी. आईपी ​​​​(इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस को निर्दिष्ट एक विशिष्ट पहचान संख्या है.

बताया जा रहा है कि ई-मेल कथित तौर पर मेल डॉट आरयू सर्वर से भेजे गए थे. मेल में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं, जिसके बाद बड़े पैमाने पर स्कूलों से बच्चों को निकालने और तलाशी अभियान शुरू हुई थी. हालांकि, जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी करार देते हुए आगे की जांच शुरू की थी.

लगभग एक ही तरह का मेल फॉर्मेट

स्कूलों को धमकी भरे ईमेल उनके खुलने से ठीक पहले मिले थे. लगभग-लगभग सभी स्कूलों को एक ही तरह का मेल भेजा गया था. कई स्कूलों को मिले मेल की टाइमिंग भी एक जैसी ही बताई गई थी. स्कूलों को धमकी भरे ईमेल की खबर जैसे ही माता पिता को लगी सभी स्कूलों की तरफ दौड़ पड़े थे.

हालांकि, इस धमकी को बाद में अफवाह घोषित कर दिया गया, क्योंकि स्कूलों के परिसर से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद इंटरपोल के जरिए रूस स्थित मेल सेवा कंपनी मेल डॉट आरयू को चिट्ठी लिखी थी.

लखनऊ में कई स्कूलों को मिली थी धमकी

दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. गोमती नगर के विराम खंड में स्थित विबग्योर स्कूल के दफ्तर में मेल भेजकर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. आनन-फानन में जब प्रशासन ने स्कूलों की जांच की तो पता चला कि ईमेल फर्जी है. इस धमकी की जांच यूपी पुलिस कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.