Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

KKR और SRH के बीच IPL 2024 का क्वालिफायर 1 बारिश में धुला तो क्या होगा? जानें अहमदाबाद का मौसम

69

IPL 2024 जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ा. बारिश भी एक बड़ा फैक्टर बनती दिखी. लीग के कुछ मुकाबलों के ओवर बारिश के चलते कटे. तो कुछ तो धुल ही गए. वहीं कुछ बारिश के खलल के बाद भी पूरे ओवर के खेले गए. बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली टीम KKR रही है, जिसके आखिर के 2 मैच पूरी तरह से धुल गए. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर क्वालिफायर 1 भी बारिश में धुल गया तो क्या होगा? ये जानना भी जरूरी है कि अहमदाबाद का मौसम कैसा है, जहां KKR और SRH के बीच क्वालिफायर 1 खेला जाने वाला है?

IPL के प्लेऑफ से जुड़ी एक अच्छी बात ये है कि यहां रिजर्व डे है. मतलब ये कि पहले दिन अगर मैच में बारिश हो भी गई तो फिर उसे अगले दिन खेला जा सकता है. ये फैंस और टीम दोनों के नजरिए से अच्छा है. हालांकि, मैच को रिजर्व डे में ले जाने से पहले उसे पहले ही दिन कराए जाने पर पूरा जोर रहेगा. ऐसा हो इसके लिए 2 घंटे के एक्स्ट्रा टाइम का प्रावधान है. तय समय के बाद मिलने वाले इन 2 घटों में भी मैच नहीं हो पाया तो ही उसे रिजर्व डे पर ले जाया जाएगा.

रिजर्व डे तो है पर उस दिन भी मैच नहीं हो पाया तो…

अब सवाल है कि अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हुआ तो? इस सूरत में फिर होगा वही जो पॉइंट्स टेबल कहेगा. मतलब ये कि फिर देखा जाएगा कि जिन दो टीमों के बीच मैच है, उनमें से कौन पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. जो टीम टॉप पर बैठी होगी वो रिजर्व डे के भी धुलने के बाद टूर्नामेंट में आगे बढ़ जाएगी. मतलब ये कि क्वालिफायर 1 अगर बारिश के चलते नहीं खेला गया तो फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के चलते KKR को फाइनल का टिकट मिल जाएगा.

क्वालिफायर 1 से पहले जानें अहमदाबाद का मौसम

अब सवाल है कि अहमदाबाद में मौसम कैसा है? एक्यूवेदर.कॉम की मानें तो अहमदाबाद में 21 मई को बारिश की उम्मीद ना के बराबर है. मौसम की ये खबर KKR और SRH दोनों टीमों के लिए अच्छी है. क्योंकि, दोनों को IPL के किसी नियम-झंझट में उलझे बिना फाइनल का टिकट कटाने का पूरा मौका मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.