Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...

अक्षय कुमार को बड़ा झटका, 15 दिन की शूटिंग करके संजय दत्त ने छोड़ी Welcome 3!

60

अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म इसी साल रिलीज होगी. इसमें अक्षय के साथ अनिल कपूर, तुषार कपूर, जैकलीन फर्नांडिज, दिशा पाटनी समेत कई एक्टर्स होंगे. संजय दत्त का नाम भी इस लिस्ट में था. लेकिन अब जानकारी है कि उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अक्षय को दी है. संजय ने फिल्म छोड़ने की वजह कुछ मसलों पर बात न पाने को बताई.

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार संजय दत्त को लगता है कि ‘वेलकम 3’ की शूटिंग बिना किसी प्लान के की जा रही है. स्क्रिप्ट में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे उनकी बाकी फिल्मों का शूटिंग शेड्यूल खराब हो रहा है. इसलिए वो फिल्म से अलग हो गए हैं. हालांकि संजय 15 दिनों से फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. अब उनके इस 15 दिन की शूटिंग का क्या किया जाएगा. इसको लेकर मेकर्स दो तरह से सोच रहे हैं.

क्या करेंगे मेकर्स?

पहला ये कि संजय के शूट को फिल्म से हटा दिया जाए और दूसरा ये कि उनके शूट किए पार्ट को ऑप्शन के तौर पर रख लेना चाहिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त ने पहले शेड्यूल में ‘वेलकम टू द जंगल’ के कुछ मजेदार पार्ट्स की शूटिंग कर ली है. मेकर्स इसे फिर से शुरू करने और संजय के शूट को गेस्ट रोल के तौर पर रख सकते हैं. अब फिल्म आने के बाद पता चलेगा कि उनका फिल्म में कितना रोल होता है.

‘वेलकम टू द जंगल’

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट की बात में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी के साथ जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे एक्टर लीड रोल में होंगे. ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसका पहला पार्ट साल 2007 में आया था. ‘वेलकम’ ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था. अब दर्शक ‘वेलकम 3’ का इंतजार कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.