Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप

45

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर में किराए पर रह रहे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों कमरे में मिला है. जब काफी दिनों तक युवक की फोन पर अपने घरवालों से बात नहीं हुई तो वह परेशान हो गए. बेटे से बात नहीं होने के कारण युवक के जानने वाले उसके रूम पर पहुंच गए. वहां जाकर उन्होंने युवक को मरा हुआ देख उनके होश उड़ गए.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. युवक के कमरे से तीन शराब की बोतल, सीरिंज,पैरालिसिस और बेहोशी के इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं. वहीं युवक के हाथ में चार्जर केबल बंधी मिली है. पुलिस की प्राथमिक जांच में ऐसी लग रहा है कि युवक की मौत दवा के ओवर डोज से हो गई है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण पता चल पाएगा.

पत्नी से बात करने के बाद किसी से बात नहीं हुई

शिवराजपुर गांव उदेयतपुर निवासी मृतक के चचेरे भाई अवनीश पाल ने बताया कि मृतक अश्वनी पाल की पत्नी पूजा पाल से गुरुवार की रात को बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से अश्वनी घरवालों का फोन नहीं उठा रहा था, जिसको लेकर घर के लोग काफी परेशान थे.

आज सुबह वह अश्वनी के साथ काम करने वाले प्रवीण और संतोष के साथ उनके छपेड़ा पुलिया शिवपुरी किराए के कमरे पर गए तो देखा कि अश्वनी का शव मृत अवस्था में बेड पर पड़ा था. वहीं साथी वर्कर प्रवीण ने बताया कि वह और अश्वनी रामा मेडिकल सेंटर मंधना में आईसीयू स्टाफ हैं. कल अश्वनी ड्यूटी नहीं आए तो फोन किया लेकिन अश्वनी का फोन नहीं उठा. मृतक अश्विनी पाल के चचेरे भाई अवनीश पाल ने फोन किया और बताया कि भाई फोन नहीं उठा रहे हैं तो वह तीनों मौके पर पहुंचे.

SPM हॉस्पिटल नर्सिंग स्टाफ संतोष मृतक के कमरे में पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा तो बेड पर अश्वनी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. मृतक की बॉडी पूरी तरह से फूल चुकी थी और तेज दुर्गंध आ रही थी. जिसके बाद वह तुरंत नीचे आ गया और शोर मचाया. शोर सुनकर मकान मालिक और आस पड़ोस को लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.