Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

साधु के वेशभूषा में दुकान पर पहुंचे चोर, 20 हजार रुपए किए पार, लोगों ने पकड़ा…

35

मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर में वंदना ज्वेलर्स पर दो चोर साधु के वेश में दुकान पर पहुंचे और आशीर्वाद देने के नाम पर रुपये मांगने लगे। दुकान मालिक ने उन्हें गल्ले से निकाल कर ₹100 दे दिए। इस बीच बातों में उलझाकर दुकान के गल्ले से लगभग 20 हजार रुपए लेकर साधु के वेश में आए चोर भागने लगे। जिस पर दुकानदार और वहां पर बैठे अन्य ग्राहकों के साथ लोगों ने इन दोनों चोरों को बड़वानी शहर की दरजी गली से पकड़ लिया।

जब लोगों ने इन चोरों की तलाशी ली तो इनके पास मिले 20 हजार रुपए लेकर दोनों को पुलिस के हवाले किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस मामले पर वंदना ज्वेलर्स के मालिक अनुपम गुप्ता ने बताया कि मेरी दुकान पर साधु के वेश में दो चोर आए उन्होंने पापा से पैसे मांगे पापा ने ₹100 निकाल कर दिए।

इसी बीच उन्होंने बातों में उलझा कर रुद्राक्ष और भस्म आशीर्वाद देने के बहाने गल्ले से 20 हजार रुपए निकाल लिए और  भाग गए। जिन्हें पड़कर हम लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। अनुपम गुप्ता का कहना है कि साधु वेशभूषा में आए दोनों आरोपियों को कभी इस क्षेत्र में पहले नहीं देखा है और दोनों के पास आईडी कार्ड भी नहीं थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.