Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
National Social Assistance Programme: केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, 2030-31 तक जारी रहेगा राष्ट... Meerut Murder Case Verdict: 'अपराधियों को सजा देना ही धर्म है'—मेरठ के चर्चित ड्रम कांड में दोषियों ... Meerut Neel Drum Kand Verdict: बहुचर्चित नीले ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सौरभ की हत्या म... ICC T20 Rankings Update: टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में भारत के 4 बल्लेबाज, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छल... Bigg Boss 20 Update: नकुल धुल की वजह से आपस में भिड़े घरवाले, आसिफ और लव के बीच हुई तीखी नोकझोक Pope Leo Lung Cancer News: पोप लियो को फेफड़े का कैंसर डिटेक्ट, वेटिकन ने दी जानकारी; 20 अक्टूबर तक ... Saurabh Rajput Murder Case Verdict: मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, जिला जज की अदालत ने सुनाया बड़ा फ... UPI MDR Charges Deferred 2026: दिवाली 2026 तक टला UPI पर MDR लगाने का फैसला, फिनटेक शेयरों में लौटी ... Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो...

नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज

73

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक युवक ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. यह मामला गौतम बुद्ध नगर जिले के चिपियाना बुजुर्ग पुलिस चौकी का है. जहां गुरुवार को योगेश कुमार नाम के शख्स ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस उपायुक्त सुनीति ने बताया कि मृतक योगेश के भाई धर्मवीर ने अपने भाई के साथ एक फैक्ट्री में काम करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ गुरुवार रात शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद दोनों महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि महिलाओं को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दो महिलाओं ने लगाया था रेप का आरोप

पुलिस अधिकारी सुनीति ने बताया कि चिपियाना गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करने वाली दो महिलाओं ने उसी फैक्टरी में काम करने वाले 22 वर्षीय योगेश पर रेप का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत लखनऊ में लोक शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी.

यह जांच लखनऊ से नोएडा आई थी. इसी जांच के क्रम में पुलिस ने गुरुवार सुबह योगेश को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी पर बुलाया था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चिपियाना में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिसकर्मी योगेश को बाहर बिठाकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे.

महिलाओं ने आत्महत्या के लिए उकसाया

उन्होंने बताया कि चौकी में एक महिला कांस्टेबल निगरानी पर थी. योगेश ने इसी दौरान चौकी के अंदर जाकर एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद मृतक के भाई धर्मवीर ने दोनों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया.

पहले हो गया था समझौता

पुलिस ने बताया कि धर्मवीर ने अपनी शिकायत कहा कि योगेश के साथ फैक्ट्री में काम करने वाली दो महिलाओं ने उस पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जो झूठे थे. इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था. यह लगभग डेढ़ महीने पहले की बात है. धर्मवीर ने अपनी शिकायत में कहा कि समझौता होने के बाद महिलाओं ने उसके भाई के खिलाफ फिर शिकायत कर दी थी.

पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई

पुलिस ने पूछताछ के लिए योगेश को पुलिस चौकी बुलाया गया था. धर्मवीर ने बताया कि बार-बार महिलाओं द्वारा शिकायत किए जाने से परेशान होकर योगेश ने गुरुवार सुबह पुलिस चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुनीति ने बताया कि धर्मवीर की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही ये भी बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.