Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
National Social Assistance Programme: केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, 2030-31 तक जारी रहेगा राष्ट... Meerut Murder Case Verdict: 'अपराधियों को सजा देना ही धर्म है'—मेरठ के चर्चित ड्रम कांड में दोषियों ... Meerut Neel Drum Kand Verdict: बहुचर्चित नीले ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सौरभ की हत्या म... ICC T20 Rankings Update: टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में भारत के 4 बल्लेबाज, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छल... Bigg Boss 20 Update: नकुल धुल की वजह से आपस में भिड़े घरवाले, आसिफ और लव के बीच हुई तीखी नोकझोक Pope Leo Lung Cancer News: पोप लियो को फेफड़े का कैंसर डिटेक्ट, वेटिकन ने दी जानकारी; 20 अक्टूबर तक ... Saurabh Rajput Murder Case Verdict: मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, जिला जज की अदालत ने सुनाया बड़ा फ... UPI MDR Charges Deferred 2026: दिवाली 2026 तक टला UPI पर MDR लगाने का फैसला, फिनटेक शेयरों में लौटी ... Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो...

Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!

46

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. इस फिल्म में साउथ के अलावा हिंदी के भी दिग्गज नज़र आने वाले हैं. मेकर्स ने फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है और फिल्म शानदार बने इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि कल्कि 2898 एडी में साउथ के कई सितारे कैमियो करेंगे. लेटेस्ट बज़ है कि फिल्म में कीर्ति सुरेश भी होंगी. वो क्या करेंगी? चलिए आपको बताते हैं.

कल्कि में प्रभास एक स्पेशल कार का इस्तेमाल करते दिखाई देने वाले हैं. उनकी इस कार का नाम बुज्जी (Bujji) होगा. अब 123तेलुगु ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कीर्ति सुरेश इस कार की आवाज़ बनेंगी, क्योंकि ये स्पेशल कार है, इसलिए ये कार प्रभास से बात भी करती दिखने वाली है. ये कार प्रभास को सलाह भी देती दिखाई देगी. हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

कई सितारों का कैमियो?

लंबे वक्त से इस बात की चर्चा होती रही है कि कल्कि 2898 एडी में दिलकर सलमान, राम गोपाल वर्मा, नानी, विजय देवरकोंडा और एसएस राजामौली जैसे बड़े नाम कैमियो करते दिखेंगे. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इस बारे में फिलहाल दावे के साथ कुछ भी कहना मुश्किल है. अब इन नामों में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का भी नाम जुड़ गया है.

कल्कि 2898 में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी अहम किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं. फिल्म में प्रभास भैरव और अमिताभ बच्चन अस्वत्थामा का किरदार निभाते दिखेंगे. इन सितारों के लुक भी सामने आ चुके हैं. प्रभास से अमिताभ और दीपिका तक, हर किसी का लुक बेहद दमदार लगा है. मेकर्स के साथ साथ दर्शकों को भी इस सांस फिक्शन फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है. इसका निर्माण वैजयंती मूवीज़ के बैनर तले हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.