Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को...

IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली

62

विराट कोहली के पास धन है, शोहरत है और क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स उनके नाम है. यानी उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है. उन्होंने अपने टैलेंट से हर वो चीज हासिल कर ली है, जिसे कोई भी क्रिकेटर पाना चाहता है. हालांकि, अपनी कप्तानी में वो महेंद्र सिंह धोनी की तरह भारत को कभी कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता सके. इसके अलावा रोहित शर्मा की तरह आईपीएल में भी वो कोई ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं, फिर भी उन्हें इसका कोई गम नहीं है. लेकिन कुछ चीजे ऐसी हैं, जिसे वो रोहित शर्मा और एमएस धोनी से पाना चाहते हैं.

रोहित और धोनी से क्या चाहते हैं विराट?

विराट कोहली ने जियो सिनेमा पर खुलासा किया है कि उन्हें रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से क्या चाहिए. कोहली ने साल दर साल दर मेहनत करके क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाया है. क्रिकेट में उन्होंने हर वो शॉट और तकनीक सीखी, जिससे इस खेल के बादशाह बन सकें. लेकिन एक मामले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी के स्तर तक नहीं पहुंच सके. जब उनसे पूछा गया क्रिकेट में ऐसी कौन सी चीज है, जो वो रोहित शर्मा से लेना चाहेंगे तो उन्होंने किसी ट्रॉफी नहीं बल्कि ‘हिटमैन’ के जैसे पुल शॉट लगाने की इच्छा जताई. वहीं धोनी से फील्ड प्लेसमेंट की स्किल लेने की बात कही. ऐसा नहीं है कि विराट कोहली खुद ये काम नहीं कर सकते हैं लेकिन ये दोनों खिलाड़ी इस मामले में विराट कोहली से बहुत आगे हैं.

किस क्रिकेटर से क्या चाहते हैं कोहली?

रोहित और धोनी के अलावा विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन से स्पिनर्स के खिलाफ बैकफुट पर सीधा छक्का लगाने की कला को सीखना चाहते हैं. वहीं केएल राहुल से बाएं हाथ से कैच, बुमराह से यॉर्कर और रवींद्र जडेजा से मैदान पर फील्डिंग सीखने की बात कही. दरअसल, विराट कोहली को कुछ क्रिकेटर्स के नाम बताए गए थे और उनसे पूछा गया कि वो इनसे कौन सी क्रिकेटिंग स्किल लेना चाहेंगे. इसके जवाब में कोहली ने ये बातें कही. बता दें कि खुद विराट दुनिया में सबसे बेहतरीन कवर ड्राइव लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा कलाइयों का इस्तेमाल करके उनकी लगाया गया फ्लिक भी काफी मशहूर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.