Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Police Action: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चलाया सर्च ऑपरेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों ... Ludhiana Crime News: लुधियाना में ससुराल पक्ष की गुंडागर्दी, बहन को बचाने पहुंचे भाई और माता-पिता पर... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते... Supreme Court Hearing: दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को त... पंजाब के नवांशहर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो बस, कंडक्टर और LPU के दो छात्रों ... रिलायंस और 7-Eleven की पार्टनरशिप खत्म: भारत में बंद होने जा रहे हैं कन्वीनियंस स्टोर्स, जानिए क्या ... AI Voice Cloning Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हो रहा है नया फ्रॉड, आवाज की नकल करके मांगे जा रहे ...

हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?

47

दुनिया बहुत तेजी से परमाणु हथियार, मिसाइलों के बारे में आगे बढ़ रही है. इजराइल के साथ अपने तनाव के बीच ईरान ने भी अपने परमाणु शस्त्रागार को मजबूत कर रहा है. ऐसे में अब हथियार विशेषज्ञों से मिली जानकारी ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम का इतना ज्यादा डेवलप कर लिया है कि वो छह महीने में एक बम का उत्पादन कर सकता है.

हथियार विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने उसके सभी प्रांतों में उसने जमीन के नीचे मिसाइल रखे हुए और वह नई पीढ़ी के भयानक हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है. साथ ही कहा जा रहा है कि परमाणु संपन्न देश बनने के बहुत करीब पहुंच चुका हैं. जानकारी के मुताबिक ईरान ने तेहरान के बाहर कम से कम सात अलग-अलग स्थानों पर हथियार छिपाए हैं. सभी सतह के नीचे 1,640 फीट की गहराई पर दबे हुए हैं. हालांकि इसकी जगह की अभी सटीक जानकारी नहीं है. इन सभी में से तेहरान “गुप्त” परमाणु केंद्रों में से एक है. ये ठिकाने इतने एडवांस के कि यही से अलग-अलग रेंज की मिसाइलें लॉन्च की जा सकती हैं.

आत्मघाती ड्रोन के निर्माण की घोषणा

पिछले महीने, ईरान ने घरेलू हमले वाले ड्रोनों के अपने तेजी से बढ़ते शस्त्रागार में जोड़ने के लिए एक नए आत्मघाती ड्रोन के निर्माण की घोषणा की थी. इसके अलावा 2016 में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सेकंड-इन-कमांड ने दावा किया कि ईरान के डिपो और भूमिगत सुविधाएं इतनी भरी हुई थीं कि उसे नहीं पता था कि नई मिसाइलों को कहां रखा जाए.

किसी को जानकारी है नहीं

इसके अलावा 2015 में ईरान के ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीज़ादेह ने कहा था कि ईरान के मिसाइल अड्डे पृथ्वी की गहराई से ज्वालामुखी की तरह फूट सकते हैं. ईरान ने कड़े इंटरनेशनल प्रतिबंधों और हथियारों के प्रतिबंध होने के बावजूद ड्रॉन्स UAV का आक्रामक रूप से विस्तार किया है. हालांकि ईरान जमीन के नीचे वे और क्या उत्पादन कर रहे हैं इसकी किसी को जानकारी नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.