Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम

46

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर दो में पाताली हनुमान के पास पानी की किल्लत के कारण स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस इलाके में पिछले तीन माह से तिघरा के पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग खाली बर्तन लेकर सड़क पर हंगामा करने के लिए पहुंच गए। रास्ता रोकने के कारण मौके पर वाहनों की लाइनें लग गईं।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और टैंकरों से आपूर्ति का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन बंद किया। जानकारी के मुताबिक गोसपुरा क्षेत्र में पिछले तीन माह से तिघरा के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र में बोरिंग के माध्यम से पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन इस बोरिंग का पानी भी खारा हो गया है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पीएचई के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तो शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वे खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतर आए। इसके बाद अपर आयुक्त मौके पर पहुंचे और चार से पांच दिन में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि इतने दिन तक वे पीने का पानी कहां से लाएंगे। इस पर अपर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तब तक मीठे पानी के टैंकर से आपूर्ति कराई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.