Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में?

मातम में बदल गई खुशियां, शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत..

60

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गांधी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, आपको बता दें की इस हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर कोलारस पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीर बांसखेड़ी में रहने वाला सुरेंद्र की 9 जून को बहन की शादी है।

इसके लिए वह अपने मौसी के लड़के उमेश के साथ बाइक पर सवार होकर बहन की शादी के कार्ड रिश्तेदारों को देने के लिए मानपुर गांव जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों भाइयों को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि जल्द अज्ञात वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.