Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

तहसीलदार की फटकार के बाद भी लोकसेवा केंद्र कर्मचारी की मनमानी, निर्धारित शुल्क से कर रहे अधिक वसूली

53

आरोन के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की मनमानियां दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं। तहसीलदार की फटकार के बाद भी लोकसेवा केंद्र के कर्मचारी शासन के आदेशों को ताक पर रखकर अवैध वसूली कर रहे हैं। आलम यह है कि सरकार के निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करके आम जनता को परेशान किया जा रहा है। ताजा मामले में एक पीड़ित दिलवर खान ने कर्मचारियों के खिलाफ एसडीएम आरोन को लिखित शिकायत आवेदन दिया है।

पीड़ित का आरोप है कि वह 13-05-2024 को अपना आय प्रमाण पत्र बनवाने लोक सेवा केन्द्र आरोन गया था। वहां पर उससे आय प्रभाण पत्र बनवाने के लिए 30 रुपये की मांग की गई जिस पर प्रार्थी ने बताया कि आय प्रमाण पत्र का 20 रु शुल्क है तथा 5 रुपए आवेदन रसीद के है। आप ज्यादा राशि मांग रहे हैं।

इस पर लोक सेवा केन्द्र के कर्मचारी अभिषेक साहू ने उनके साथ बतमीजी की इस घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल तहसीलदार साहब को मोबाइल पर अवगत कराया। इस पर तहसीलदार साहब ने कर्मचारी को तहसील बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। प्रार्थी दिलवर खान ने एसडीएम के नाम आवेदन दिया है और लोक सेवा केंद्र के उक्त कर्मचारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.