Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

सज – संवरकर दुल्हन कर रही हमसफर का इंतजार, दहेज के लालच में बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा…

63

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रामगढ़ी में दहेज में मोटरसाइकिल और सोना चांदी के साथ किराया नहीं देने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दरअसल रमगढ़ी मे रहने वाले सूर्यवंशी परिवार की बेटी का विवाह होना था। लेकिन दूल्हा बारात लेकर ही नहीं आया इसके बाद शादी के खुशियों के पल सन्नाटे में बदल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र सूर्यवंशी की बेटी का विवाह महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अश्विन पिता धनराज चौहान के साथ तय हुआ था।

जिसकी पूरी धूमधाम से तैयारी की गई थी। दहेज, साज सज्जा सहित आने वाले मेहमानों और बारातियों के लिए भोजन पंडाल सजा दिए गए थे. मंडप भी सज कर तैयार था। लेकिन अचानक दूल्हा और उसके परिजनों ने बारात लाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि दहेज के लालची दूल्हा अश्विन चौहान ने एक दिन पहले उन्हें दहेज में सोने की चैन एक मोटरसाइकिल सहित 2 लाख रुपए नगद मांगे और नहीं देने पर बारात नही आएगी कहकर बात की थी।

खुशी का माहौल सन्नाटे में बदल गया 

लड़की के परिजनों ने गरीब होने के चलते असहमति जताई और लड़के वालों के परिजनों से बारात लेकर आने का आग्रह किया। जब 10 मई लग्न की तारीख आई और बारात देर रात तक नहीं आई। जानकारी लगते ही लड़की के माता पिता के दिलो पर पहाड़ टूट गया। घर में आए सभी मेहमानों को जानकारी लगी तो खुशी का माहौल सन्नाटे में बदल गया। दुल्हन के पिता नरेंद्र सूर्यवंशी ने 12 मई को किरनापुर थाने में शिकायत दर्ज की अब पुलिस मामले मे जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.