Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar Adampur Crime News: हिसार में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, आदमपुर में 12 वर्षीय बच्चे की... Haryana Congress Protest: हरियाणा कांग्रेस का 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान शुरू, ईवीएम और चुनाव आयोग ... Rewari Missing Student Found: रेवाड़ी से लापता 12वीं का छात्र सिरसा के डेरे से सकुशल बरामद, पारिवारि... Faridabad Market Fire: फरीदाबाद की एनआईटी नंबर-1 मार्केट के कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, कई दुका... Nuh Police Encounter: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर, 30 से अधिक मा... Dhruv Rathee Legal Trouble: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने गुरुग्राम स्थित आ... Ambala 1857 Memorial: 1857 की क्रांति में अंबाला छावनी की ऐतिहासिक भूमिका, अनिल विज बोले- मेरठ से 9 ... Mule Account Scam Patna: बैंक खाता किराए पर देने और फर्जी किट तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस... RSS Centenary Celebration: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नागपुर में आरएसएस के विजयादशमी उत्सव का... RBI Bank Holiday List October 2026: त्योहारी सीजन में लगातार बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले च...

दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया

50

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मुरार के मुख्य बाजारों में सड़क पर खड़े हाथ ठेलों को हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई की। शनिवार को संयुक्त अमले ने चार घंटे तक बाजारों में कार्रवाई की। अमले को देखकर कई ठेले वाले गलियों में घुस गए, ताकि बाद में फिर से मुख्य मार्ग पर आकर ठेला लगा सकें। ऐसे ठेलों को गलियों से भी हटाकर जब्त किया गया।

इस दौरान मदाखलत अमले ने तीन ट्रक भरकर सामान जब्त किया। अभी तक पुलिस और मदाखलत अमला लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों में व्यस्त था। इसके चलते मुरार के मुख्य बाजारों में फिर से अतिक्रमण की शुरूआत हो गई थी, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। शनिवार को टीआइ मदन मोहन मालवीय, मदाखलत प्रभारी डा. अतिबल सिंह यादव और मदाखल अधिकारी ग्वालियर पूर्व शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व मदाखलत की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की शुरूआत की। संयुक्त टीम ने पिंटो पार्क तिराहे से एयरपोर्ट तिराहा भिंड रोड पर मुख्य मार्ग के दोनों ओर खड़े हाथ ठेलों को हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा मुरार सदर बाजार में फुटपाथ और सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान एव खडे हाथ ठेलो को हटाया गया। इस दौरान तीन ट्रक सामान जब्त कर हुरावली रोड स्थित मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.