Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बैठक-प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो… आज क्या-क्या करेंगे केजरीवाल? ये है शेड्यूल

77

जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. आज यानी रविवार को वो पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ दो रोड शो भी करेंगे. इसके अलावा वो आज सीएम आवास पर विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमात मिलने के बाद 10 मई को केजरीवाल तिहाड़ से रिहा हुए थे.

ये है केजरीवाल का आज का प्लान

  • सुबह 11 बजे – MLA मीटिंग
  • दोपहर 1 बजे – प्रेस कांफ्रेंस पार्टी ऑफिस
  • शाम 4 बजे – रोड शो – नई दिल्ली लोकसभा – मोती नगर
  • शाम 6 बजे – रोड शो – पश्चिम दिल्ली लोकसभा – उत्तम नगर

कल भी की थी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि जेल से निकलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली की जनता का आभार जताया और कहा कि मैंने कहा था कि जल्दी आऊंगा…लो आ गया. इसके अगले दिन यानी कल (शनिवार) केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसके अलावा दो रोड शो भी किए थे. इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP) को खत्म करना चाहती है. मुझे झूठे केस में फंसाया गया. मुझ पर दबाव बनाया गया.

मेरे खिलाफ एक षडयंत्र रचा गया- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 साल में देश में इतने चुनाव हुए लेकिन आज तक दिल्ली की तरह कहीं इतने भारी बहुमत से किसी की सरकार नहीं बनी, इसलिए मेरे खिलाफ एक षडयंत्र रचा गया. फर्जी केस में फंसाया. उन्हें लगा कि मैं इस्तीफा दे दूंगा लेकिन नहीं…मैं भी सोत लिया था कि रिजाइन नहीं करूंगा. जेल से ही सरकार चलाऊंगा. जनतंत्र को जेल में कैद नहीं रखा जा सकता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.