Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

परशुराम जयंती पर पूर्व CM शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा – भोपाल के गुफा मंदिर को महाकाल लोक जैसा करेंगे विकसित…

34

 परशुराम जयंती के मौके पर भोपाल के प्राचीन गुफा मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोपाल के पूर्व महापौर और भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के नेतृत्व में हुए परशुराम जयंती के आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए। इस मौके पर सभी ने भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा पर

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे कार्यकाल में ही भगवान परशुराम की यह विशालकाय मूर्ति यहां स्थापित की गई थी। आज मैं आपसे वादा करता हूं की दिल्ली में एक बार फिर मोदी जी की सरकार बनने के बाद भोपाल के गुफा मंदिर को महाकाल लोक जैसा विकसित करने के लिए मोदी जी से बात करूंगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूं कि इस प्राचीन गुफा मंदिर को देश ही नहीं पूरी दुनिया में धार्मिक पर्यटन से जोड़ेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या से आई हुई नन्ही भजन गायिका के साथ भजन भी गाए।

माल्यार्पण कर हिंदू समाज को एक होने का आह्वान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.