Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

सीतापुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

43

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शराब के नशे में एक शख्स ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर डाली. फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. घटना रामपुर-मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

सीतापुर के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक रूप से कमजोर था. उसे शराब पीने की लत थी. उसने अपने ही घर के पांच सदस्यों की हत्या की. फिर खुद को गोरी मार ली. पहले अनुराग ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की हत्या की. फिर खुद सुसाइड किया. मृतकों में खुद अनुराग, उसकी 65 साल की मां सावित्री, 40 साल की बीवी और तीन बच्चे (उम्र 12, 9 और 6 साल) शामिल हैं. अनुराग ने अल सुबह इस वारदात को अंजाम दिया. घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे. उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस को दी.

नशे का आदी था युवक

पुलिस की मानें तो पड़ोसियों ने बताया कि अनुराग नशे का आदी था. परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ. इसके बाद सुबह पांच बजे अनुराग ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला. मौके पर अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. उधर, घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटनास्थल के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. पुलिस घर के आसपास किसी को आने नहीं दे रही.

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. कोरबा पुलिस अधिकारियों ने के मुताबिक, जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरीचोली गांव में बीती रात जयराम रजक (28), उसकी पत्नी सुजाता रजक (25) और पुत्री जयसीका (दो वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को रजक परिवार की हत्या की जानकारी दी. तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल इस मामले में भी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.