Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

10वीं में अच्छे नंबर से पास हुई छात्रा, रात में हो गया मर्डर… जानें वजह

28

कर्नाटक के कोडागु में एक 10वीं की छात्रा की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. कोडागु जिले के सोमवारपेट के सुरलाबी गांव में एक छात्रा का गुरवार को ही रिजल्ट आया था. छात्रा ने शानदार परसेंट के साथ दसवीं परीक्षा पास कर ली थी. गांववालों ने छात्रा की हत्या का आरोप एक लड़के पर लगाया है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

बता दें कि गुरुवार को ही एसएसएलसी ने कर्नाटक के 10वीं के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट आने के बाद सोमवारपेट के सुरलब्बी गांव की रहने वाली मीना ने भी एग्जाम दिया था. इस एग्जाम में मीना के बहुत अच्छे नंबर आए. मीना और उसका परिवार बहुत खुश था. लेकिन उनकी खुशियों को इस तरह ग्रहण लगेगा किसी ने सोचा भी नहीं था.

सगाई टूटने की वजह से था गुस्से में

आरोप है कि मीना को ओंकारप्पा नाम का शख्स एक सुनसान इलाके में ले गया. शाम ढलने के बाद उसने मीना की हत्या को अंजाम दिया. मीना की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया और सिर काट दिया. जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले दोनों की सगाई होने जा रही थी, इसी बीच गांववाले पहुंचे गए और पुलिस को जानकारी दे दी जिसके बाद दोनों की सगाई टूट गई थी. इसी बात से ओंकारप्पा बहुत रोष में था.

जल्द होगी गिरफ्तारी

डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस टीम ने हत्या की जगह की जांच की और वहां स्थित साक्ष्य इकट्ठा किए. कोडागु के एडिशनल एसपी सुंदर राज भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गांववालों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने कहा कि वह आरोपी की तलाश कर रहा है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.