Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं…PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार

41

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नकली संतान वाले बयान पर पलटवार किया है. शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ने कहा, मोदी जी मुझसे लड़िए, मेरे माता पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा. आप कहीं भी रहें, आपको आपकी जगह दिखा दूंगा. क्या कहा था आपने, ‘बाला साहेब की नकली संतान से मैं पूछ रहा हूं, नकली…’ ये मेरा अपमान नहीं, मेरे देवता समान, मेरी मां और मेरे बाला साहेब का अपमान है, मोदी जी आप संस्कारी नहीं होंगे, लेकिन मैं सुसंस्कृत घर से हूं और मुझे इसका अभिमान है. साथ ही उद्धव ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का नाम पूरा लेने के नसीहत भी दे डाली.

सिर्फ बालासाहेब नहीं, हिंदू हृदय सम्राट बोलिए…

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उद्धव ने कहा कि मातृदेव भव: पितृ देव भव:…यह कहने वाला हमारा हिंदुत्व है. आप सिर्फ बालासाहेब मत बोलिए, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब बोलिए. अगर आप ये नहीं बोल सकते तो महाराष्ट्र दिखा देगा आपको कि हिंदूहृदय सम्राट कैसे कहना है. उन्होंने कहा कि 2014 में मेरे ही हस्ताक्षर लिए थे प्रणब मुखर्जी के पास जाते वक्त, आज नकली संतान कह रहे हैं. 2014 में 2019 में हस्ताक्षर लेते वक्त आपको लाज नहीं लगी. 17 तारीख को मुंबई के शिवाजी पार्क आएंगे. बालासाहेब के स्मारक पर पहुचेंगे, नाक रगड़ेंगे, स्टेज पर बालासाहेब की यादें रख रोएंगे भी..यह नकली लोग है. मुझे अगर आप नकली संतान कह रहे होंगे, तो आप भी नकली हैं.

हमारा इस्तेमाल कर आपने फेकने का प्रयास किया

उद्धव ने कहा, ‘मेरी इस शिवसेना को नकली कहते हैं, आप बालासाहेब की संतान को नकली कह रहे हैं, आप को मान्य है क्या यह…? ठाकरे घराने ने महाराष्ट्र की सेवा की है, आपने साथ छोड़ी, आपने ढकेला, 2014 में लोकसभा चुनाव तक हम आपके साथ थे, 2014 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ खडसे ने मुझे फोन कर कहा, उद्धवजी हमारे वरिष्ठों का फोन आया, हमारी यूति टूट चुकी है. हमारा इस्तेमाल कर आपने फेकने का प्रयास किया. 2014,2019 में किया. 2019 में लोकसभा चुनाव जीते.’

आपको निष्ठा के साथ प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया

पूर्व सीएम ने कहा कि हमने निष्ठा के साथ काम किया. उद्धव ने कहा, ‘आपको निष्ठा के साथ प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया. आपने मुझे झूठा ठहराया इसलिए मैंने आपकी युति तोड़ दी, आज मुझे नकली संतान कह रहे हैं. आज यह जो बोगस गिरी चल रही है उसे खत्म करना है. आज हमारे देवता जागृत हैं, लोकशाही की रक्षा के लिए मुझे शिरडी के साईं बाबा का आशीर्वाद चाहिए. मोदीजी आपका भाषण मेरे पास है, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब आर क्या क्या बोल रहे थे.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.