Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नाले में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

27

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में एक नाले में तीन से चार महीने के एक शिशु का शव मिला। बुधवार को पुलिस ने जानकारी दी। कलवा क्षेत्र के वितावा में सोमवार की रात को एक राहगीर ने शिशु को नाले में पड़ा देखा। कलवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (माता-पिता या देखभाल करने वाले द्वारा 12 साल से कम उम्र के बच्चे को छोड़ देना) के तहत मामला दर्ज किया है और इसकी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.