Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि...

शादी की खुशियां मातम में बदली, डंपर से टकराई कार, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत…

60

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि एक कार डंपर से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, 7 लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन के उन्हेंल क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार रतलाम में खरीदारी करने के लिए गया था और वापस लौट रहा था।

तभी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिस के बाद पीछे से आ रही कार डंपर से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई आपको बता दें कि तीन गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघेला परिवार की बेटी अंजलि की सगाई तय हुई थी। जिसके बाद परिवार खरीदारी करने के लिए रतलाम गया था। रतलाम से खरीदारी कर लौटकर आ रहा था , तभी कार डंपर से टकरा गई कर में सवार पूजा और सविता की मौके परी मौत हो गई है। कार के आगे एक डंपर चल रहा था जिसने बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार डंपर से टकरा गई थी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों की हालत गंभीर है जिनको इंदौर इलाज के लिए रेफर किया गया है।।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.