Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात! ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, महिलाओं में खुशी

30

बिहार में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से नीतीश सरकार ने शुक्रवार को महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की मदद दी. कुल 1 हजार करोड़ रुपये का भुगतान सीधे डीबीटी के जरिए किया गया. सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर यह राशि ट्रांसफर की. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौक पर कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले भारी जनादेश के बाद सरकार लगातार महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है. सीएम ने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने इस दिशा में काम नहीं किया. हमारी सरकार लगातार विकास और सामाजिक उत्थान की कोशिशों में जुटी हुई है.

बची पात्र महिलाओं को जल्द मदद मिलेगी

सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक करीब एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभ मिला है. आज जारी की गई राशि के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा हो गई है. बची पात्र महिलाओं को भी जल्द मदद मिलेगी.

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

कार्यक्रम के बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, अब तक कुल 1.56 करोड़ महिलाओं को पैसे मिल चुके हैं. लाभार्थियों को इस रकम का इस्तेमाल खुद के लिए करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है. जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें समय के साथ 2-2 लाख रुपये की और मदद मिलेगी. यह स्कीम सितंबर में विधानसभा चुनावों के ऐलान से करीब एक महीने पहले लॉन्च की गई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड में शामिल हुए थे.

मंत्री से उन महिलाओं की शिकायतों के बारे में भी जवाब दिया जिन्हें स्कीम के लिए अप्लाई करने के बावजूद पैसे नहीं मिले. इस पर उन्होंने कहा कि मदद पाने वालों को अपने इलाके के जीविका सेल्फ-हेल्प ग्रुप में रजिस्टर होना होगा. जिन्होंने ऐसा नहीं किया है, उन्हें जरूरी काम करने के लिए मनाया जा रहा है और उन्हें इसका फायदा मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.