Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

‘अबकी बार 400 पार’ का नारा जनता ने दिया है, बीजेपी ने नहीं: PM मोदी

41

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतर रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि चारों ओर एक ही बात सुनाई दे रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) इस बार 400 सीट का आंकड़ा पार कर जाएगा। यह नारा भाजपा ने नहीं जनता ने दिया है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और दशकों तक केंद्र में शासन करने वाली सबसे पुरानी पार्टी पर देश की पारंपरिक विनिर्माण शक्ति को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के उनके कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख कई गुना बढ़ी है, जिससे देश में निवेश आकर्षित करने में मदद मिली है और दुनिया भर के देश भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने के इच्छुक हैं।

मोदी ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश में 17,551 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के बाद ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी या उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब चारों ओर एक ही बात सुनाई देती है, अबकी बार चार सौ पार। पहली बार जनता ने अपनी प्रिय सरकार की वापसी के लिए नारा बुलंद कर दिया है। यह नारा भाजपा ने नहीं, जनता ने दिया है। मोदी की गारंटी पर जनता का इतना विश्वास, भाव विभोर करने वाला है। यह हमारे लिए, तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य नहीं है, हम तीसरी बार देश को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए चुनाव में उतर रहे हैं।”

राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा यह उपलब्धि 1984 में भारत के इतिहास में केवल एक बार हासिल की गई है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि खिलौना बनाना एक समय भारत की विशेषता थी, लेकिन कुछ साल पहले पिछली कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण बाजार और घर विदेशी निर्मित खिलौनों से भर गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकारों ने देश की पारंपरिक विनिर्माण शक्ति को बर्बाद कर दिया। हमारे यहां खिलौना बनाने की एक बड़ी परंपरा थी, लेकिन स्थिति ऐसी आ गई कि कुछ साल पहले तक बाजार और घर विदेशी निर्मित खिलौनों से भर गए थे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही हालात में सुधार हुआ। उन्होंने कहा , ‘‘हमने पारंपरिक खिलौना उद्योग को बढ़ावा दिया और विश्वकर्मा (कारीगरों/शिल्पकारों) परिवारों की मदद की। आज, विदेशों से निर्यात में गिरावट आई है। हम आयात की तुलना में अब अधिक खिलौने निर्यात करते हैं। मध्यप्रदेश के बुधनी में खिलौना उद्योग के लिए प्रचुर अवसर हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.