Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी

20

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज खरगोन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज भारत इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा। आपके एक वोट ने मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की गारंटी दी। आपके एक वोट ने युवाओं के भविष्य को संवार दिया, अपार अवसर खड़े कर दिए। आपके एक वोट ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया।

आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने 1 आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है।आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया।

कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं, उसकी साजिशें कितनी खतरनाक है। ये समझने के लिए आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी, जो 20-20, 25-25 साल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं और ये लोग अब धमाधम कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

अब इनकी बाते सुनिए, एक महिला ने कहा कि मैं राम मंदिर गई, तो उसको इतना टॉर्चर किया गया कि उन्हें कांग्रेस ही छोड़नी पड़ गई। एक और व्यक्ति ने कहा कि ‘कांग्रेस पर मुस्लिम लीगियों और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है।’

तीसरे ने एक और गहरी साजिश से पर्दा उठा दिया, उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है।’

आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। सदियों से ये क्रम चल रहा है कि नर्मदा तट पर रहने वाला कभी भी मांगने वाले को निराश नहीं करता है।

इंडी गठबंधन वाले किसलिए चुनाव लड़ रहे हैं? अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए…अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंप कर जाने के लिए…इन्हें आपके सुख-दुःख से कोई फर्क नहीं पड़ता।

मैं आज आपसे मांगने आया हूं। आज देश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है और मैं भी सुबह-सुबह जल्दी वोट देकर यहां आया हूं। लोकतंत्र में एक नागरिक के नाते मेरा जो कर्तव्य है, उसको मैंने निभाया है। मेरा सभी मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि बड़े उत्साह और उमंग के साथ आपको भारी संख्या में मतदान करना चाहिए।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.