Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

25

लड़का हो या लड़की इन दिनों अपनी स्किन की केयर को लेकर दोनों ही काफी सतर्क रहते हैं. चेहरे पर निखार बनाए रखने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स और नुस्खे अपनाते हैं. धूप में बाहर निकलते समय एसपीएफ क्रीम से लेकर मॉइस्चराइज तक लगाते हैं. लेकिन कई बार गर्मियों में स्किन का निखार कम होने लगता है. क्योंकि तेज गर्मी, धूप और पसीने के कारण स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं. जिसकी वजह से चेहरे पर रेडनेस और रैशेज भी हो सकते हैं. इस मौसम में टैनिंग होना बहुत आम हो जाता है.

आप चेहरे का खोया निखार वापिस लाने के लिए आप नेचुरल चीजों में मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हो. ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है. पहले के समय जब साबुन और फेस वॉश नहीं हुआ करते थे, तब ज्यादातर लोग नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करते थे. ये स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए आप रात में मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर रख दें और सुबह उसे अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर सकते हैं. इसी के साथ इन चीजों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे को ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकता है.

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. ऐसे में आप रात भर मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर रख दें. फिर सुबह उसमें थोड़ी मात्रा में गुलाब जल डालकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इस पेस्ट को लगाकर 10 मिनट तक के लिए देखने के लिए छोड़ दें फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें.

मुल्तानी मिट्टी और दूध

मुल्तानी मिट्टी और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाने से ये स्किन को मॉइस्चराइज करने और ग्लो बरकरार रखने में मदद मिल सकती है. इसके लिए रातभर भिगी हुई मुल्तानी मिट्टी में दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और उसके सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ऐसे में ये सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. रातभर पानी में भिगोकर रखी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और हल्दी मिलाकर एक मुलायम पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन पर निखार लाने, रंगत में सुधार करने के साथ ही रेडनेस जैसी समस्या से राहत मिल सकती है.

स्किन का ग्लो बनाए रखने के लिए बताए घरेलू नुस्खे में मुल्तानी मिट्टी और हल्दी जैसी दूसरी चीजें नेचुरल हैं. लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से पहले पेच टेस्ट कर सकते हैं. क्योंकि कई बार व्यक्ति को इससे परेशानी हो सकती है. आप चाहे तो अपने हाथ पर पहले पेस्ट को लगाकर देख सकते हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.