Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती

46

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते टॉयलेट क्लीनर पी लिया. हालत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर अवस्था में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की तबीयत नाजुक बनी हुई है. जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों से पुछ्ताछ की जा आ रही है.

टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. दोनों की हालत अभी ठीक नहीं है. पुलिस के मुताबिक, घर में विवाद होने के कारण दोनों ने यह घातक कदम उठाया. पहले पत्नी ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पिया उसके बाद पति ने भी इसे पी लिया.

सांस-बहू में हुआ था विवाद

घटना बरेली के थाना सुभाष नगर के मढ़ीनाथ की है. शनिवार को यहां की निवासी एक दंपति ने घरेलू कलह के चलते सुसाइड करने के इरादे से टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की है. हालत बिगड़ने पर दोनों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है. यहां के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी सीमा का किसी बात को लेकर उसकी सास से विवाद हो गया. काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही. इतने में पति धर्मेंद्र ने सीमा को शांत रहने को कहा. काफी देर तक पत्नी को समझाने के बाद जब निपटारा नहीं हुआ तो विवाद पति-पत्नी के बीच शुरू हो गया.

पहले पत्नी फिर पति ने पिया टॉयलेट क्लीनर

पति से हुए विवाद पर पत्नी सीमा गुस्से में आ गई. उसने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया. धर्मेंद्र ने भी गुस्से में टॉयलेट क्लीनर पी लिया. इसी दौरान दोनों की हालत बिगड़ गई. यह देख घर में कोहराम मच गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली है. सीओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.