Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया

65

जबलपुर। शहर की एक युवती के साथ तेलंगाना निवासी युवक ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती की। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ाया और उसके साथ वीडियो काॅल पर निकाह कर लिया। इसके बाद एक दिन आरोपित जबलपुर आया और युवती को अपने साथ लेकर हैदराबाद चला गया। जहां, पहुंचने के बाद उसने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया।

इसकी सूचना मिलने पर जबलपुर पुलिस ने तेलंगाना जाकर युवती को ढूंढा। वह हैदराबाद में मिली। पुलिस ने धार्मिक बातें कहकर युवती को विवाह के लिए बाध्य करने वाले आरोपित शेख अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार तिलवारा थाना क्षेत्र निवासी एक 18 वर्षीय युवती 29 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पंजीबद्ध कराई थी।

इस मामले युवती का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल फोन काॅॅल रिकॉर्ड खंगाले, तो पता चला कि उसकी तेलंगाना निवासी शेख अहमद से फोन पर लगातार बातचीत होती थी।

पुलिस टीम ने शेख अहमद के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह 29 अप्रैल्‍ को वह जबलपुर आया था। उसके दोनों की फोन की लोकेशन नागपुर, करीमपुर होते हुए हैदराबाद में मिली। इस आधार पर पुलिस ने हैदराबाद पहुंचकर युवती को दस्तयाब कर शेख अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.