Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया..

37

लोकसभा प्रत्याशी सांसद संध्या राय के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भिंड जिले के फूप में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आम जनता से सांसद संध्या राय के पक्ष में वोट डालने की अपील की। जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले अमेठी की जनता ने उन्हें हराया अब उन्हें रायबरेली की जनता हराकर भेजेगी। जनता मन बना चुकी है। भाजपा ही विकास का पहिया है और भाजपा को ही वोट करेंगे।

सीएम मोहन ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा महिलाओं पर उन्होंने जो आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे पता लगता है कि कांग्रेस किस हद तक जा सकती है। वहीं मंच पर भाजपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया सहित कई भाजपा के नेता उपस्थित रहे। इस दौरान कई बसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.