Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का – लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी…

40

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में देवरी थाना क्षेत्र में जंगल में शनिवार को लड़का और लड़की का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, देवरी थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। देवरी थाना पुलिस ने लड़का और लड़की के शवों को फंदे से नीचे उतार कर शव का पंचनामा बनाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों ने एक ही रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की पास के ही गांव के रहने वाले हैं। जंगल में पेड़ पर लड़का और लड़की के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की काफी भीड़ भी लग गई थी।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़का और लड़की ने आत्महत्या किन कारण के चलते की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों के परिवार वालों के बयान भी लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही दोनों की मौत का कारण सामने आ सकेगा माना जा रहा है कि लड़का और लड़की ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.