Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बालू माफियाओं का कहर, ट्रेक्टरट्राली से कुचल कर ASI को मौत के घाट उतारा, दो गिरफ्तार

37

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रेक्टरट्राली चालक ने एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) को कुचल दिया, जिससे वे मौके पर ही शहीद हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात्रि में एएसआई महेंद्र बागरी एक फरार आरोपी को पकड़ने के सिलसिले में जा रहे थे। रास्ते में उन्हें ट्रेक्टर ट्राली दिखायी दी, जिसमें रेत लदी हुयी थी। उन्होंने ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर समेत भागने का प्रयास किया और एएसआई उसकी चपेट में आ गए। इस वजह से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

CM यादव ने  पुलिस प्रशासन को सख्त कारर्वाई के दिए निर्देश
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और उसने ब्यौहारी थाने में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक विजय उफ राजरावत और आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी सुरेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आयी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में पुलिस प्रशासन को सख्त कारर्वाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहडोल पुलिस और प्रशासन को अवैध ढंग से रेत परिवहन के मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कारर्वाई करने के लिए कहा है।

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने CM पर किया कटाक्ष 
उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि शहडोल में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी को भी कुचल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कटाक्ष किया और कहा कि यदि ‘‘राजनीतिक दुर्भावना” से प्राथमिकी करवाने जैसा शौक माफिया के खिलाफ भी हो जाए, तो कुछ हद तक ऐसी हत्याएं रोकी जा सकती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.