Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार

40

उज्जैन: बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में फरार आरोपित सेवादार अजय ठाकुर को पुलिस ने बुधवार देर रात आष्टा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे गुरुवार सुबह उज्जैन लेकर पहुंची। मामले में एक अन्य आरोपित आचार्य राहुल शर्मा को पुलिस मंगलवार रात को ही गिरफ्तार कर चुकी थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कायमी की है। राहुल को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपितों के ब्लड सैंपल के अलावा डीएनए जांच भी करवाई जा रही है।

बता दें कि बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में वेद अध्ययन, कर्मकांड की शिक्षा लेने आए 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म के मामले का बुधवार को पर्दाफाश हुआ था। किशोरों ने अपने स्वजन को उनके साथ हो रही हरकतों के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद मंगलवार को आश्रम में अभिभावकों और आश्रम संचालक गजानन सरस्वती के साथ बैठक हुई थी। इसी दौरान सेवादार अजय ठाकुर और आचार्य राहुल शर्मा के नाम सामने आए थे।

पुलिस ने पहले तीन नाबालिगों के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। फिर कुल 19 नाबालिगों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। आचार्य शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। जबकि फरार सेवादार अजय ठाकुर को पुलिस ने बुधवार रात को आष्टा से पकड़ा है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

एसआइटी गठित, बच्चों को निकालेंगे अभिभावक

 

मामले की जांच को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने बुधवार को ही एसआइटी का गठन कर दिया था। जांच अधिकारी आश्रम में पढ़ रहे सभी किशोरों के बयान दर्ज कर रही है। इसके बाद आरोपितों की संख्या बढ़ सकती है। आश्रम के सभी 19 पीड़ित बच्चों को अभिभाषक वहां से निकलने की तैयारी कर रहे हैं।

 

ब्लड व डीएनए की होगी जांच

 

टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि आरोपितों के खून व डीएनए की जांच करवाई जा रही है। आश्रम के बच्चों के बयान लिए जा रहे है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई भी तय होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.