Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

‘जिसके कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं..’, प्रज्वल रेवन्ना के बहाने प्रियंका गांधी ने मोदी को घेरा

42

कर्नाटक के जेडीएस सांसद और हासन से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के बहाने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर पीएम फोटो खिंचवाते हैं. जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले पीएम खुद जाते हैं. मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं. आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है.

उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है. सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला. मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे? बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. ये संगीन आरोप उन्हीं के घर काम करने वाली मेड ने लगाए हैं.

रेवन्ना पर मेड ने लगाए संगीन आरोप

जेडीएस सांसद के घर काम करने वाली मेड ने रेवन्ना पर वीडियो कॉल, अश्लील बातें, किचन में छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. हाल ही में रेवन्ना से जुड़े कई आपत्तिजनक वीडियो को वायरल किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया. आयोग ने राज्य सरकार को इसके लिए पत्र लिखा और वीडियो की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित करने की मांग की.

यह शर्म का विषय है- डिप्टी CM शिवकुमार

वहीं, इस पूरे मामले पर कर्नाटक उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि हमारा सिर शर्म से झुक गया है. उन्होंने कहा कि यह एक अक्षम्य अपराध है. यह शर्म का विषय है. वह एक सांसद हैं और पूर्व प्रधानमंत्री के पोते हैं. वह उसी सीट से सांसद हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री ने किया था. मुझे पता चला है कि वह देश छोड़कर भाग गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.