Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छिंदवाड़ा के सौसर क्षेत्र में जंगली सुअर ने युवक पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत..

44

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आने वाले सौसर क्षेत्र के अंतर्गत कन्हान रेंज के ग्राम वाघोडा में शनिवार को देर शाम युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जंगली सुअर के हमले के बाद ग्रामीणों ने तत्काल युवक को सौसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण वन मण्डल के कन्हान रेंज के ग्राम वाघोड़ा में शनिवार को शाम के वक्त युवक मुरली धुर्वे जंगल से बकरियों को चराकर वापस लौट रहा था। अचानक घने जंगलों में जंगली सुअर ने युवक मुरली पर हमला कर दिया।

युवक की आवाज सुनकर साथ में गए दूसरे चरवाहों ने युवक के परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सौसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का इलाज जारी है।

वन विभाग ने अभी तक नहीं ली सुध

जंगली सुअर के हमले से युवक घायल होने की सूचना ग्रामीण द्वारा वन विभाग को दी गई। लेकिन अभी तक वन विभाग के किसी भी अधिकारी ने युवक की सुध नही ली है। जिसके बाद अब वन विभाग के ऊपर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.