Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था

22

 उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे एक कैद की इंदौर में मौत हो गई। मृतक को बीमारी के चलते इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि मांगीलाल पुत्र भागीरथ उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम कुचडौद अफजलपुर मंदसौर को दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई थी।

बंदी मांगीलाल को 1 सितंबर 2019 को उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में भेजा गया था। यहां वह सजा काट रहा था। 8 अप्रैल को उसे गुर्दे की बीमारी, दोनों आंखों में मोतियाबिंद, पेशाब करने में परेशानी, लीवर की बीमारी तथा हाई ब्लड प्रेशर के कारण इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के लिए भेजा था। जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार देर रात को मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.