Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां – बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत..

31

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आने वाले ब्यावरा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें की इस हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक पर पांच लोग सवार थे। दो लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र की है। गोपाल वर्मा अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था और वह अपने गांव खानपुरा वापस लौट रहा था।

 तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन आया और बाइक में टक्कर मार दी, इस हादसे में गोपाल की पत्नी रचना और बेटा योगेश और बेटी ऋषिका की मौत हो गई है। जबकि गोपाल और उसकी बेटी परी गंभीर रूप से घायल हुए हैं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को ब्यावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर गंभीर हालत देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। योगेश और रचना की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। ऋषिका ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.