Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

रात में पीजी में घुसा ‘मास्कमैन’, लड़की के हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी, पैसे लेकर हुआ फरार

42

कर्नाटक की सिलिकॉन सिटी यानी बेंगलुरु में हो रहे यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के मामलों की सूची में एक और मामला जुड़ गया है. इस बार यौन उत्पीड़न की घटना महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले एक पीजी में हुई. जानकारी के अनुसार,सुड्डागुंटेपल्या पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिला पीजी में घुसे एक व्यक्ति ने वहां एक युवती का यौन उत्पीड़न किया.

ये घटना 29 अगस्त की भोर तीन बजे की बताई जा रही है. घटना को लेकर सुड्डागुंटेपल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. यौन उत्पीड़न की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 29 अगस्त की भोर तीन बजे, नकाब पहने हुए एक व्यक्ति पीजी में आया और युवती के कमरे में घुस गया. युवती को पता चला कि कोई उसके कमरे में आया, लेकिन उसे लगा कि उसकी रूममेट होगी. यह सोचकर वो सो गई. फिर आरोपी व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा बंद करके ताला लगा दिया.

यौन उत्पीड़न किया, मारपीट की और पैसे लेकर भाग गया

इसके बाद आरोपी युवती के पास गया और उसके हाथ-पैर बांध दिए. युवती को उसके व्यवहार का पता चला तो उसने विरोध किया और चीखते हुए आरोपी को लात मारी, लेकिन आरोपी ने युवती का यौन उत्पीड़न किया और उससे मारपीट की. फिर अलमारी से 2,500 रुपये निकाले और भाग गया. युवती ने सुड्डागुंटेपल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पुलिस आरोपी की कर रही है तलाश

अभी आरोपी का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. हालांकि इस सवाल का जवाब भी मिलना बाकी है कि आरोपी सुरक्षा को भेदकर पीजी के अंदर कैसे घुसा. बता दें कि हाल ही में, इसी सुड्डागुंटेपल्या में एक युवक आधी रात को एक युवती का यौन उत्पीड़न करके फरार हो गया था. अब, यह घटना भी एक पीजी में हुई और आरोपी फरार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.