Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘तूने मेरी गर्लफ्रेंड छेड़ी…’, बॉयफ्रेंड को हुआ भिखारी पर शक, पत्थर से वार करके मार डाला, फिर करने लगा डांस

30

महाराष्ट्र के नासिक से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़के ने भिखारी को सड़क के बीचों बीच मार डाला. फिर शव के पास खड़ा होकर डांस करने लगा. हालांकि, पुलिस इस नाबालिग लड़के को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है.

घटना त्र्यंबक नाका इलाके की है. यहां एक नाबालिग लड़का अपनी प्रेमिका के साथ खड़ा था. तभी उसके शक हुआ कि पास में बैठा भिखारी उसकी प्रेमिका को छेड़ रहा है. नाबालिग ने गुस्से में पास पड़ा एक पत्थर उठाया. फिर भिखारी के सिर पर दे मारा. इससे भिखारी की मौत हो गई. लड़का फिर भिखारी के शव के पास खड़ा होकर डांस करने लगा. उस वक्त लड़के की गर्लफ्रेंड पानी की बोतल खरीदने गई थी.

जैसे ही गर्लफ्रेंड वापस लौटी तो सामने का नजारा देख दंग रह गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. संदिग्ध नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मृतक भिखारी की शिनाख्त की जा रही है.

लाश के पास किया डांस

पुलिस की मानें तो नाबालिग लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठक्कर बाजार के पास होटल के बाहर खड़ा था. वहीं पर एक भिखारी भी था. लड़के की गर्लफ्रेंड बालिग है. गर्लफ्रेंड ने कहा कि मैं पीने का पानी लेकर आती हूं. जैसे ही वो वहां से गई, नाबालिग लड़का उठा और भिखारी के पास गया. गुस्से में बोला- तूने मेरी गर्लफ्रेंड को छेड़ा ना? इसके बाद पास में पड़े पत्थर को उठाकर भिखारी के सिर पर दे मारा.

आरोपी से पूछताछ जारी

इससे भिखारी की मौत हो गई. यही नहीं, बाद में भिखारी की लाश के पास खड़े होकर लड़का डांस भी करता रहा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.